फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: शिवसेना नेता हरीश सिंगला को पाकिस्तान से मिली धमकी, वीडियो कॉल में बम भी दिखाया

Sat, 15 Oct 2022 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

सिंगला ने आरोप लगाया है कि उन्हें पहले भी विभिन्न नंबरों से कट्टरपंथी धमकी दे चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार को हिंदू नेताओं की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है, क्योंकि जितनी सुरक्षा 29 अप्रैल को हुई पटियाला हिंसा से पहले उनके पास थी, उसे कम कर दिया गया है। इससे उनकी जान को खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में शिवसेना बाल ठाकरे (शिंदे ग्रुप) के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को वीडियो कॉल के जरिये पाकिस्तान के एक नंबर से बम से उड़ाने व जान से मारने की धमकी मिली है। सिंगला ने बताया कि वीडियो कॉल में अज्ञात आरोपियों ने उन्हें बम तक दिखाया है। सिंगला के मुताबिक इस संबंध में लिखित शिकायत पटियाला के एसएसपी और पंजाब के डीजीपी व अन्य उच्चाधिकारियों को दी है। 

विज्ञापन


सिंगला ने आरोप लगाया है कि उन्हें पहले भी विभिन्न नंबरों से कट्टरपंथी धमकी दे चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार को हिंदू नेताओं की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है, क्योंकि जितनी सुरक्षा 29 अप्रैल को हुई पटियाला हिंसा से पहले उनके पास थी, उसे कम कर दिया गया है। इससे उनकी जान को खतरा बढ़ गया है।

सिंगला ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रंजिश के कारण उनकी सुरक्षा कम की जा रही है। उन्हें जो गनमैन मिले हैं, उन्हें साथ में ले जाने के लिए पिछले लगभग 10 साल से उनके पास एस्कॉर्ट गाड़ी थी लेकिन अब पंजाब सरकार और पटियाला पुलिस ने यह एस्कार्ट गाड़ी ले ली है। अब इसे पटियाला के एसएसपी ही इस्तेमाल कर रहे हैं। केवल जिला स्तर के गनमैन ही सुरक्षा में तैनात हैं। ये सुरक्षा ड्यूटी नहीं करते हैं। ज्यादातर छुट्टी पर ही रहते हैं।
विज्ञापन


सिंगला ने पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग करते कहा कि इन धमकियों को देखते हुए उन्हें व उनके परिवार को ट्रेंड कमांडो की सुरक्षा दी जाए। साथ ही कागजों में उनके नाम पर दी एस्कॉर्ट गाड़ी और बुलेट प्रूफ गाड़ी वापस दी जाए। अन्यथा उनके व उनके परिवार के जान-माल के नुकसान के लिए पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान, डीजीपी पंजाब और एसएसपी व आईजी पटियाला जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें