पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 180/4 का स्कोर बनाया, जिसमें कार्तिक और आर्यन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। कप्तान सनवीर सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 15 गेंदों में 22 रनों की नाबाद पारी खेलकर स्ट्राइकर्स को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में नाइट्स ने 20 ओवर में 142/9 का स्कोर बनाया। ओपनर सहज धवन ने किंग्स को 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। कप्तान अभिषेक शर्मा फिर से फ्लॉप रहे और सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक कुमार (24 गेंदों पर 31 रन) और माधव पठानिया (27 गेंदों पर 31 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए। आर्यन भाटिया ने 18 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए लेकिन उनकी पारी बेकार गई। विजेता टीम के लिए प्रेरित दत्ता, हर्षदीप सिंह और साहिल खान ने दो-दो विकेट लिए।