फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शेर-ए-पंजाब टी-20 कप 10 जून से, छह टीमें दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पीसीए स्टेडियम मोहाली में शेर-ए-पंजाब टी-20 कप की शुरुआत 10 जून से होने जा रही है। इसमें खेलने वाली टीमों से आईपीएल और अन्य प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टी-20 कप में कुल छह टीमें शिरकत कर रही हैं। मुकाबलों में हिस्सा लेने वाली टीम ट्राइडेंट स्टैलियंस ने कमर कस ली है। उदय कौल हेड कोच होंगे जबकि बॉलिंग और फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संदीप सावल के हाथों में दी गई है। हेड कोच नियुक्त किए गए उदय कौल के पास काफी अनुभव है और वे प्लेयर्स के साथ इसे साझा करते हुए टीम को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। वे अपनी रणनीतिक कुशलता और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। संदीप क्रिकेट को काफी अच्छे से जानते हैं और खेल के महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम करते हुए टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए तैयार हैं। कौल और सावल के बीच की साझेदारी टीम के काम आएगी। वे दोनों अपनी क्षमता के दम पर प्लेयर्स व टीम को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। शेर-ए-पंजाब कप के लिए फैंस भी बेताब हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें