मशहूर अभिनेता शेखर सुमन और अभिनेत्री दीप्ति नवल चंडीगढ़ आ रहे हैं। 17 फरवरी को इनकी बेहतरीन अदाकारी देखने को मिलेगी, जरूर आएं। दरअसल टैगोर थियेटर में अगले कुछ दिनों में बेहतरीन नाटक खेले जाने वाले हैं। इनमें थिएटर फेस्टिवल के अलावा बॉलीवुड के अभिनेता शेखर सुमन और दीप्ति नवल भी मंच पर अपनी प्रस्तुति देती नजर आएंगी।
इसके अलावा 17 फरवरी को शेखर सुमन और दीप्ति नवल एक मुलाकात नाटक का मंचन करेंगे। टैगोर थिएटर में 12 से 15 फरवरी तक थिएटर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसे चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से किया जा रहा है। इन नाटकों को देखने के लिए एंट्री फ्री रखी गई है। सभी नाटक शाम को 6.30 बजे होंगे।
फेस्टिवल का शेड्यूल
12 फरवरी को मयूर नाट्य संस्था जोधपुर की ओर से सारी रात का मंचन
13 फरवरी को सार्थक थिएटर ग्रुप जयपुर की ओर से धुंध का मंचन
14 फरवरी को पैराफिन सोसाइटी कोटा की ओर से कथा सुकावी सूर्यामल की का मंचन
15 फरवरी को आर्टिस्टर्स एसोसिएशन बीकानेर की ओर से कोर्ट मार्शल का मंचन
एक मुलाकात
डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर और टैगोर थिएटर सोसाइटी की ओर से 17 फरवरी को एक मुलाकात नाटक का मंचन किया जा रहा र्है। सैफ हैदर हसन के डॉयरेक्शन में इस नाटक में शेखर सुमन और अभिनेत्री दीप्ती नवल मुख्य किरदार में होंगे। यह नाटक शाम को 6.30 बजे शुरू होगा। इस नाटक के लिए 300 और 500 रुपये के टिकट रखी गई है। टिकट सोमवार से शनिवार तक टैगोर थिएटर में सुबह 10 बजे से शाम 7.30 बजे तक खरीदे जा सकते हैं।