संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। उत्तर रेलवे की तरफ से लुधियाना और मुल्लांपुर के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण और लेवल क्रॉसिंग पर सड़क की सतह को ठीक करने सहित सिग्नल प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए 19 जुलाई से जमीनी स्तर पर कार्य की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान शास्त्री नगर के रेलवे फाटक (नंबर 2/एस) को 19 से 25 जुलाई तक अस्थायी तौर पर बंद रखा जाएगा। रेलवे फाटक बंद होने के कारण हीरो बेकरी चौक से इश्मीत सिंह चौक को जोड़ने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। इन सात दिनों के दौरान यातायात को मिड्ढा चौक के निकट रेलवे क्रॉसिंग (नंबर एस-2/ए) से आगे भेजा जाएगा।