फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गढ़वाल सभा चुनाव में शंख ग्रुप ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गढ़वाल सभा के रविवार को हुए चुनाव के बाद मंगलवार को हुई मतगणना में शंख गुप ने बाजी मारी है। सुबह 8 बजे से सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में मतों की गिनती शुरू हुई और देर रात तक चली। कुल 20 हजार 465 मतदाताओं में से 7778 लोगों ने मतदान किया था। मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश सिंह असवाल ने बताया कि इस चुनाव में शंख ग्रुप ने चुनाव में जीत हासिल की है।
विज्ञापन

तीन वर्ष के लिए हुए चुनाव में तीन पैनलों में मुकाबला हुआ। मतगणना के दौरान तीनों पैनल गढ़वाल भवन के बाहर जुटे रहे। जब शंख ग्रुप ने निर्णायक बढ़त हासिल की तो चुनाव परिणाम की घोषणा से पहले ही शंकर सिंह पंवार के गले में फूल मालाएं डाल दी गईं। ढोल की थाप पर उनके समर्थक थिरकते रहे। शंकर सिंह पंवार ने सभी का आभार प्रकट कर कहा कि वे गढ़ समाज की बेहतरी के लिए काम करेंगे। चुनाव में चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, नयागांव, जीरकपुर का शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद सभी बैलेट बॉक्स को सील कर स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी से इसकी निगरानी में रखा गया था। जगदीश सिंह असवाल ने बताया कि मतगणना के लिए तीन काउंटिंग टेबल बनाए गए। चार राउंड में गिनती हुई। गाय ग्रुप का कुंदन लाल उनियान ग्रुप का पैनल दूसरे स्थान पर जबकि त्रिशूल ग्रुप से धर्मपाल रावत का पैनल तीसरे स्थान पर रहा।

शंख ग्रुप से यह है पदाधिकारियों का पैनल जिन्होंने जीत हासिल की
प्रधान - शंकर सिंह पंवार
वरिष्ठ उप प्रधान- एसपी बमोला
उप उप प्रधान - बलवंत सिंह बिष्ट
महासचिव - बीरेंद्र सिंह कंडारी
सचिव - दयानंद बड़थ्वाल
वित्त सचिव - जयेंद्र सिंह भंडारी
सांस्कृतिक सचिव- प्यार सिंह रणावत
निरीक्षक - कर्ण सिंह पंवार
माल सचिव - मान सिंह भंडारी
संगठन सचिव -करण असवाल, रोशन शास्त्री, उमा राणा और आशा नौटियाल

किस ग्रुप को कितने मत मिल
शंख ग्रुप को 3403 मत मिले
गाय ग्रुप को 2239 मत मिले
त्रिशुल ग्रुप को 2009 मत मिले

त्रिशुल ग्रुप के धर्मपाल रावत रावत ने विजेता शंख ग्रुप के शंकर सिंह पंवार को बधाई दी
त्रिशुल ग्रुप के प्रधान पद के लिए उम्मीदवार धर्मपाल रावत ने शंख ग्रुप के विजेता शंकर सिंह पंवार को जीत की बधाई दी है। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने जीतने वाली टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें