कांची मठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के शंकर रमन हत्याकांड में बरी होने पर शहर में भी जश्न मनाया गया।
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की यूथ विंग के चेयरमैन रोमेश दत्त ने अदालत के फैसले का स्वागत किया।
इस मौके सदस्यों ने लड्डू बांट कर खुशियां मनाईं। इस मौके पंजाब प्रभारी ओंकार सरस्वती, नीरज धवन, सतविंदर सिंह, नवीन गुप्ता भी मौजूद थे।