फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की शर्मनाक करतूत! बुजुर्ग महिला के घर में मारा छापा, सवा लाख रुपये उठा लाया थाना प्रभारी

Wed, 12 Jun 2019 07:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

शेखावाली बस्ती में रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर से एक लाख 27 हजार रुपये उठाकर लाने वाले थाना सिटी के प्रभारी को एसएसपी संदीप गोयल ने लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बस्ती शेखावाली के कई घरों में छापामारी कर तलाशी ली थी।

विज्ञापन


उसी समय थाना सिटी एसएचओ बुजुर्ग महिला हमीदा के घर से धनराशि उठा लाया था और वापस नहीं कर रहा था। पीड़ित महिला बस्ती के लोगों के साथ विधायक परमिंदर सिंह के समक्ष पेश हुई। इस पर विधायक ने एसएचओ से धनराशि दिलवाई।

पीड़िता हमीदा (82) ने बताया कि बस्ती शेखावाली में उसके दो मकान थे। एक मकान उसने 29 मई को सलीम पुत्र रंगा नामक व्यक्ति को एक लाख 60 हजार रुपये में बेचा था। कुछ पैसे खर्च हो गए और घर पर एक लाख 27 हजार रुपये रखे थे। रविवार की रात को थाना सिटी पुलिस ने गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए बस्ती के घरों में छापेमारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान थाना सिटी का एसएचओ उनके घर घुस आया और तलाशी लेने लगा। तलाशी के दौरान उसे घर पर एक लाख 27 हजार रुपये मिले। आरोप है कि एसएचओ यह रुपये अपने साथ लेकर चला गया। हमीदा ने बताया कि पैसे लेने के लिए पुलिस के चक्कर काटकर थक गई। उसके बाद बस्ती के कुछ लोगों को लेकर कांग्रेस विधायक परमिदंर सिंह के पास पहुंची। 

पीड़िता ने विधायक को आपबीती सुनाई। उसके बाद विधायक ने डीएसपी सुरेंद्र बंसल और थाना सदर के प्रभारी गुरविंदर सिंह को बुलाकर पीड़िता के रुपये वापस दिलवाए। डीएसपी ने भरी पंचायत के बीच पीड़िता को एक लाख 27 हजार रुपये की धनराशि लौटाई। 

उधर, एसएसपी संदीप गोयल ने कहा कि पीड़िता के घर से पैसे उठाने के मामले की तफ्तीश की जाएगी। इस मामले में थाना सिटी प्रभारी चंद्रशेखर आरोपी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि एसएचओ लंबी छुट्टी पर है। दूसरी तरफ इस संबंध में एसएचओ चंद्रशेखर के मोबाइल फोन पर कॉल की गई। कॉल रिसीव नहीं की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें