फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इंसानियत शर्मसार... नवजात को जमीन में दफनाया, मिट्टी हटाई तो निकली जिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शहर के ग्रामीण इलाके में एक नाबालिग ने चार अगस्त की रात एक बच्ची को जन्म दिया। परिवार ने इज्जत बचाने के लिए नवजात को जिन्दा जमीन में दफना दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने परिवार को ऐसा करते देख लिया और जमीन से मिट्टी हटाकर नवजात को निकाल लिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं फेज-8 थाना पुलिस ने मामला सीतापुर का होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज कर केस ट्रांसफर कर दिया है।जानकारी के अनुसार सीतापुर (उत्तर प्रदेश) का प्रवासी मजदूर दंपती इलाके में रहता है। उसकी नाबालिग बेटी के सीतापुर में किसी युवक के साथ संबंध बन गए थे। इसके चलते वह गर्भवती हो गई। परिवार ने चार महीने पहले इस बात को छिपाने के इरादे से बेटी को सीतापुर से मोहाली बुला लिया। चार अगस्त की रात नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया। इससे परिवार काफी परेशान और दुखी था। समाज में इज्जत बचाए रखने के लिए नवजात को जमीन में जिंदा दफना दिया। नवजात के रोने की आवाज सुनकर ऐसा करते हुए किसी पड़ोसी ने देख लिया और बच्ची को जमीन से बाहर निकाला। इसके बाद परिवार के हवाले कर दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें