फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक हफ्ते बाद सेक्टर-23 का शक्ति ज्वेलर फिर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस ने भवन उल्लंघन का हवाला देते हुए शुक्रवार को दोबारा सेक्टर-23 में एक एससीओ को सील कर दिया है। पिछले सप्ताह व्यापारियों के विरोध के चलते इस एससीओ को खोल दिया गया था और मालिक को सप्ताह के अंदर उल्लंघनों को हटाने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि समय देने के बावजूद उल्लंघनों को नहीं हटाया गया। उधर, दुकानदार ने अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 स्थित शक्ति ज्वेलर के मालिक ने बताया कि पहले एस्टेट ऑफिस ने उन्हें सप्ताह का समय दिया है, जिसके चलते ही पांच के करीब उल्लंघनों को उन्होंने हटा लिया था लेकिन इसके बावजूद उनके एससीओ को सील कर दिया गया। कहा कि हर बार ही विभाग की तरफ से नया उल्लंघन बता दिया जाता है। एक बार उन्हें सभी उल्लंघन बता दिए जाएं ताकि वह उसे हटा लें। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल सीजन के दौरान कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे पहले 13 अक्तूबर को भी इस एससीओ को सील कर दिया गया था। तब पूरी मार्केट के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं थी और सड़क पर जाम लगा दिया था। आठ घंटे सड़क जाम होने के बाद ही विभाग ने दोबारा एससीओ को खोल दिया था, जिसके बाद ही व्यापारी शांत हुए और अपना धरना खत्म किया था। इस दौरान मालिक को उल्लंघन हटाने के लिए सप्ताह का समय दिया गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान पुलिस की तरफ से पहले ही चेतावनी जारी कर दी गई थी कि अगर किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन किया गया तो विभाग की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें