फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भड़के शाही इमाम, दे दिया विवादित बयान

Fri, 10 Feb 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना के शाही इमाम - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
आरएसएस संघचालक मोहन भागवत के भारतीय मुसलमानों पर दिए गए बयान से शाही इमाम इतना भड़क गए कि उन्होंने विवादित बयान दे डाला।
विज्ञापन


भारतीय मुसलमानों को आत्मा से हिंदू बताने पर मजलिस अहरार इस्लाम हिंद एवं पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि भागवत सत्ता के बल पर अल्पसंख्यकों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। शाही इमाम ने कहा कि कोई भी मुसलमान आत्मा से हिंदू नहीं है। इस्लाम ही हमारा धर्म है और दुनिया की कोई भी ताकत हमें इससे अलग नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मुसलमानों को हिंदुस्तानी होने पर गर्व है

मोहन भागवत ने उठाए सवाल
शाही इमाम ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को हिंदुस्तानी होने पर गर्व है, लेकिन मुसलमान किसी को भी अपने आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। ये बड़ी हैरत की बात है कि देश को प्रगति की ओर ले जाने का वादा करने वाले लोग बीते तीन साल से अपनी नाकामी छिपाने के लिए अल्पसंख्यकों पर टिप्पणियां करके अपना गुजारा कर रहे हैं।

शाही इमाम ने कहा कि अल्पसंख्यकों को धमकाने से अच्छा है कि वह अपने दायित्व की ओर ध्यान दें। मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि सत्ता में रहने वाले अपने दिमाग से ये गलतफहमी निकाल दें कि वह अल्पसंख्यकों का दीन धर्म छीन लेंगे। उन्होंने कहा कि इस्लाम ही हमारा धर्म है और हम अपने देश में आजादी के साथ हमेशा नमाज पढ़ते रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें