फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बादलों का साया, चिलचिलाती धूप से मिली राहत, कल से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में रविवार को मौसम में आए बदलाव ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में शनिवार रात कुछ देर के लिए तेज हवाएं चलने से तापमान में आंशिक रूप से गिरावट दर्ज की गई, वहीं रविवार को बादल के छाए रहने से चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली। इस वजह से चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, मंगलवार से बुधवार तक हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे। मौमस के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को ट्राइसिटी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी तरह बुधवार को 38, वीरवार को 37 और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मंगलवार से वीरवार तक हल्की बारिश और बिजली चमकने का अनुमान है। इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें