फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह का हटना तय

Mon, 16 Nov 2015 09:23 PM IST
पंकज शर्मा/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरबत खालसा द्वारा नियुक्त नए जत्थेदारों के बाद एसजीपीसी भी अपने तौर पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पद से हटाने का मन बना चुकी है। इसके लिए सारी रणनीति तय कर ली गई है। एसजीपीसी ने 19 नवंबर को अपनी आंतरिक कमेटी की बैठक बुला ली है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एसजीपीसी इस बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के मौजूदा जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को पद से हटा सकती है। एसजीपीसी के सूत्रों के अनुसार एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ कथा वाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह को नया जत्थेदार नियुक्त करना चाहते हैं।

डेरा सिरसा मुखी की माफी और बाद में उसे रद्द करने के बाद से ज्ञानी गुरबचन सिंह विवादों में घिर गए हैं। इसी के चलते एसजीपीसी को लोगों का रोष सहना पड़ रहा है। आक्रोश का टारगेट एसजीपीसी न बने, इसी को मुख्य रखते हुए एसजीपीसी ने जत्थेदार को बदलने का मूड बना लिया है।
विज्ञापन


मक्कड़ ने इस संबंध में अकाली दल के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के साथ ही ज्ञानी पिंदरपाल सिंह के साथ भी बातचीत कर ली है। सुखबीर ने भी ज्ञानी पिंदरपाल के नाम पर हरी झंडी दे दी है।

साथ ही हिदायत की है कि जत्थेदार जिसे मर्जी बनाया जाए, लेकिन वह अकाली दल और एसजीपीसी के लिए मुश्किल न बने। मक्कड़ पिंदरपाल को अभी तक अपने लिए सबसे फिट मान रहे हैं। इसी के साथ दो और नामों पर भी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें