फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एसजीजीएसएचसी-26, सीएचए ब्लू और रेड टीमों ने हासिल की एकतरफा जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हॉकी स्टेडियम सेक्टर-42 में चंडीगढ़ स्टेट जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट के मुकाबले 16-21 जनवरी तक खेले जाएंगे। शुक्रवार को एसजीजीएसएचसी-26, सीएचए ब्लू और रेड टीमों ने एकतरफा जीत हासिल की। महिला वर्ग में खेले गए मुकाबले में सीएचए रेड की टीम ने सीएचए ब्लू की टीम को 4-0 से मात दी। हरविंदर ने 2, तमन्ना ने 1 और हुसनप्रीत ने 1 गोल दागा। अन्य मुकाबले में एसजीजीएसएचसी-26 की टीम ने पीयू हॉकी क्लब-26 को एकतरफा मुकाबले में 11-0 से करारी शिकस्त दी। विजेता टीम से अंकिता ने 3 गोल, प्रीति ने 2 गोल, गुरमेल ने 2 गोल, परनीत, दीपिका और काजल ने 1-1 दागे।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग में खेले गए मुकाबलों में सीएचए रेड की टीम ने पीयू हॉकी क्लब की टीम को 9-0 से हराया। विजेता टीम से पंकज ने 2, मिसबाह ने 2, गुरजीत ने 1, प्रिंस ने 1, प्रभजोत ने 1, ब्रह्मजोत ने 1 और सुखप्रीत ने 1 गोल दागा। वहीं, अन्य मुकाबले में सीएचए ब्लू ने रॉक रोवर्स हॉकी क्लब को 9-0 से हराया। विजेता टीम से वंशप्रीत ने 6, दीपेंद्र ने 1, हरमनदीप ने 1 और साहिल ने 1 गोल दागा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें