फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंडर-14 बैडमिंटन में एसजीजीएससी-26 ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा के खेल विभाग की ओर से इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न स्कूलों में मुकाबले खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को इंटर स्कूल बैडमिंटन अंडर-14 के मुकाबले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-27 में आयोजित किए गए। फाइनल राउंड के बाद एसजीजीएससीपीएस-26 विजेता बना। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-39 उपविजेता रहा। केबीडीएवी सेक्टर-7 तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-14 बेसबॉल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीएमएसएसएस-37 में खेले गए। सेंट ऐंन-32 की टीम ने जीएमएसएसएस-15 की टीम को 20-10 से, जीएमएसएसएस-37 बी ने जीएमएसएसएस-10 की टीम को 12-9 से, जीएमएसएसएस-37सी की टीम ने जीएमएसएसएस-16 की टीम को 7-5 से, जीएमएसएसएस-8 ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल-49 की टीम को 9-5 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर स्कूल क्रिकेट अंडर-14 वर्ग में जीएनपीएस-36 की टीम ने सेंट जोसेफ स्कूल-44 की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। वहीं, दिन के दूसरे मुकाबले में डीएवी लाहौर सेक्टर-8 की टीम ने सेंट जोंन स्कूल-26 की टीम को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें