माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ने 67वें पंजाबी विश्वविद्यालय अंतर-जोनल युवा एवं विरासत महोत्सव में दो रजत पदक जीते। कॉलेज ने भंगड़ा और तालवाद्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। यह महोत्सव 10 और 11 नवंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में आयोजित हुआ। भंगड़ा प्रतियोगिता में 9 टीमों और तालवाद्य प्रतियोगिता में 14 टीमों ने हिस्सा लिया। कॉलेज की भंगड़ा टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीता। वहीं, छात्र अनस्विंदर सिंह ने तबला वादन में दूसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जसविंदर सिंह ने प्रशिक्षकों, टीम प्रभारियों और सांस्कृतिक गतिविधियों के डीन डॉ. रामंदीप मंदर के प्रयासों की सराहना की।