फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उदघाटन

Sat, 23 Nov 2013 09:22 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थ्री बीआरडी स्थित बनाए गए 50 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शुक्रवार को प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन लगातार नगर निगम को विभिन्न विभागों को ट्रांसफर कर रहा है, जिससे कि नगर निगम की शक्तियां भी बढ़तोरी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सर्दन सेक्टरों में सिविल डिस्पेंसरी बनाने के लिए जगह तय कर दी है, जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि शहर में इतना बढ़िया स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज एंड सीवरेज सिस्टम होने के चलते कही पर पानी नहीं रुकता है, जिसका चलते अब यह देश में नंबर शहर बन गया है, जहां पर 100 फीसदी सीवरेज ट्रीटमेंट सुविधा है।

मेयर सुभाष चावला ने कहा कि ज्यादातर हम विदेशों की परियोजनाओं की सरहाना करते हैं, लेकिन उनके इजराइल के दौरे के बाद यह सामने आया है कि सीवरेज ट्रीटमेंट सिस्टम में चंडीगढ़ टॉप सिटी में हैं। उन्होंने एडवाइजर को कहा कि जो भी विदेशी चंडीगढ़ में स्टडी के लिए आते हैं उन्हें इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन


यह विश्व स्तर का पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड प्लांट है। एरिया पार्षद देवेश मोदगिल ने बताया कि इस पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

इस मौके पर वित्त सचिव वीके सिंह, गृह सचिव अनिल कुमार, पूर्व मेयर रजबाला मलिक, डिप्टी मेयर सतीश कैंथ वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिसपोजल कमेटी की चेयरमैन शगुफ्ता परवीन, पार्षद सुरिंद्र बहगा, मलकीयत सिंह, सत प्रकाश अग्रवाल, आशा जसवाल, पूर्व पार्षद जतिंदर भाटिया सहित अन्य लोग उपस्थत हुए।

पंजाबी में बोले वीपी सिंह...
नगर निगम कमिश्नर वीपी सिंह ने पूरी तरह से पंजाबी में संबोधित किया। वीपी सिंह ने कहा कि मेयर सुभाष चावला ने एक प्रगतिशील अगुवाई प्रदान की है। सभी पार्षद फारर्वड लुकिंग और प्रोग्रेसिव हैं। डेवलपमेंट पर कोई मतभेद नहीं है। प्रशासन से फंड की कोई कमी नहीं होती। सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें