फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवक फार्मेसी फायरिंग केस: मास्टरमाइंड राहुल बिष्ट समेत चार आरोपी जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेवक फार्मेसी पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड राहुल बिष्ट उर्फ डॉक्टर समेत चारों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वीरवार को राहुल बिष्ट को जिला अदालत में पेश किया गया जहां क्राइम ब्रांच ने दो दिन के पुलिस रिमांड की मांग की लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया। इसके बाद राहुल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब क्राइम ब्रांच उसे एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामलों में प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। इन मामलों में पुलिस उससे ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क, स्रोत और खरीदारों को लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

उधर, बुधवार सुबह सेक्टर-39 जीरी मंडी के पास एनकाउंटर के दौरान पकड़े गए राहुल, देवल शर्मा उर्फ रिक्की और टैक्सी चालक कुलविंदर उर्फ प्रीत को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर मलोया थाने के हवाले किया था। पैर में गोली लगने से घायल राहुल और रिक्की को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मलोया थाना पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें