फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में स्टार नाइट में युवक की हत्या के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के साउथ कैंपस में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की स्टार नाइट के दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के प्रेम भानू (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं पांच दिन पहले पुलिस ने पंचकूला के राजीव कॉलोनी के रीतिक को गिरफ्तार किया था। जिसका अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया था। उसकी पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेम भानू को गिरफ्तार किया। इस मामले में नाबालिग समेत 7 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 मार्च को हरियाणवी गायक मासूम शर्मा शो के दौरान पीयू के छात्र नालागढ़ निवासी आदित्य ठाकुर की चाकू मारकर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने मनीमाजरा निवासी साहिल, राघव, लविश, अजय और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें