फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लूट के चार दोषियों को सात-सात साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने चाकू दिखाकर मोबाइल व नकदी लूटने के मामले में चार दोषियों को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने चारों को शुक्रवार को दोषी करार दिया था। सजा पर फैसला सोमवार को सुनाया। इनकी पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले मोनू उर्फ मरोली, प्रदीप उर्फ नंगद, सन्नी और विनोद उर्फ लाला के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जनवरी 2022 में मलोया निवासी प्रदीप गुप्ता की शिकायत पर आईपीसी 392, 397, 201, 411 व 34 के तहत मामला दर्ज कर चारों युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


क्या था मामला...प्रदीप गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 31 जनवरी 2022 की सुबह करीब पांच बजे वह काम से घर लौट रहा था। जब वह सेक्टर-25 नवोदय विद्यालय और रैली ग्राउंड के बीच वाली सड़क पर पहुंचा तो सामने से आए चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इनमें से दो युवकों ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और दो ने चाकू दिखाकर पैंट की जेब से पर्स और जैकेट से मोबाइल फोन छीन लिया। पर्स में छह हजार रुपये, आधार व पैन कार्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें