चंडीगढ़। धनास के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा का सात वर्षीय छात्र शनिवार को घायल हो गया। दोपहर करीब एक बजे स्कूल से पिता को फोन कर बताया गया कि बच्चा सीढ़ियों से गिर गया है। उसे सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां कान पर टांके लगाए गए।
पिता ने स्कूल के दावे पर सवाल उठाते हुए बेटे से मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बच्चे के साथ पहले भी मारपीट हुई थी और शिक्षकों से शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल प्रबंधन ने छात्र के सीढ़ियों से गिरने की बात कही है। जिला शिक्षा अधिकारी बीना रानी ने कहा कि प्रिंसिपल से जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस शिकायत नहीं हुई है।
कोट...
मामले की शिकायत मिली है। मामला बच्चों से जुड़ा होने के कारण स्कूल प्रबंधन को भविष्य में इस तरह की घटना न होने के लिए सतर्क किया गया है। साथ ही अभिभावकों को भी समझाइश दी गई है। -अशोक कुमार, एसएचओ सारंगपुर