फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फैक्टरी में बॉयलर फटने से सात मजदूर झुलसे, तीन की हालत गंभीर, ढक्कन खोलते समय हुआ विस्फोट

Wed, 20 Jul 2022 03:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

बुधवार दोपहर को करीब 12 बजे बॉयलर का ढक्कन खोला गया तो धमाका हुआ और गर्म गैस की चपेट में मजदूर आ गए। करीब सात मजदूर झुलस गए। जिसमें मोमराज, रूपकिशोर और प्रकाश गंभीर रूप से झुलसे हैं।
विज्ञापन
धमाके की चपेट में आए मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में फतेहाबाद जिले के गांव नागपुर में मढ़ रोड पर स्थित जैन ग्रुप एवं इंडस्ट्री में बुधवार दोपहर हादसा हो गया। फैक्टरी में बॉयलर का ढक्कन खोलने से विस्फोट हो गया और सात मजदूर झुलस गए। इन श्रमिकों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।  तीन मजदूरों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
फैक्टरी में हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोमराज पुत्र मूलचंद , रूपकिशोर पुत्र रामप्रसाद और प्रकाश पुत्र सोहनलाल के रूप में हुई है। इसके अलावा सुकुम, वीरपाल, अंकुर और प्रीतम भी चपेट में आकर झुलस गए।

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ टीम के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे। करीब एक घंटे बाद फैक्टरी संचालक अमित जाखड़ भी नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। फतेहाबाद के एसडीएम राजेश कुमार ने घटना की सूचना के बाद फैक्टरी का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


झुलसे हुए मजदूर प्रीतम कुमार ने बताया कि गांव नागपुर में मढ़ रोड पर टायर से तेल निकालने की फैक्टरी है। इसमें करीब 12 से 15 मजदूर काम करतेे हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे फैक्टरी में काम शुरू किया गया था। बायलर में टायर डालकर तेल निकालने का प्रोसेस शुरू किया था।

दोपहर करीब 12 बजे बॉयलर का ढक्कन खोला गया। इस कारण बॉयलर में गैस बनने के कारण धमाका हुआ और आग लग गई। हादसे में करीब सात मजदूर झुलस गए। इनमें मोमराज, रूपकिशोर और प्रकाश की हालत चिंताजनक है।

फैक्टरी में लगे हैं तीन बॉयलर
गांव नागपुर में मढ़ रोड पर स्थित फैक्टरी में तीन बॉयलर लगे हुए हैं। पुराने टायरों से तेल निकाला जाता है। मजदूर प्रीतम के मुताबिक एक टंकी करीब 15 टन की है। 

धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण
हादसे के दौरान बॉयलर से जोरदार धमाका हुआ। मजदूरों की चीखपुकार मचने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मजदूरों को फैक्टरी से बाहर निकाला और एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से फतेहाबाद लाया गया और अन्य कार आदि में अन्य अस्पताल ले जाया गया। 

ग्रामीण बोले, फैक्टरी का किया गया था विरोध 
हादसे की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण प्रेम कुमार ने बताया कि चार माह पहले भी पर्यावरण विभाग को शिकायत की थी। अब हाल ही में 15 दिन पहले प्रशासन को शिकायत दी थी कि ये फैक्टरी नियमों के खिलाफ चल रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। 

विज्ञापन

विशेषज्ञ बोले- बायलर को समय से पहले खोला गया
फैक्टरी में हादसे की सूचना के बाद काफी संख्या में अन्य फैक्टरी संचालक भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जानकारों ने बताया कि बॉयलर में टायरों को डाला जाता है। इसको लेकर करीब आठ से नौ घंटे तक प्रोसेस चलता है। बॉयलर को शाम चार बजे खोला जाना था, लेकिन दोपहर 12 बजे ही खोल दिया गया। इस कारण ये हादसा हुआ है। 

फैक्टरी में रूटीन की तरह ही काम चल रहा था। मौके पर मजदूरों ने जब बॉयलर का ढक्कन खोला तो अचानक गैस बनने से हादसा हो गया और मजदूर झुलस गए।  -अमित जाखड़, फैक्टरी, संचालक 

हादसे की सूचना के बाद मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। इसके अलावा ये भी जांच की जाएगी कि फैक्टरी में नियमों का पालन हो रहा था या नहीं। जांच के बाद जो सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, एसडीएम  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें