जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने पीरमुछल्ला क्षेत्र में घग्गर दरिया से बिना सरकारी मंजूरी अवैध माइनिंग के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें दो आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि पांच अज्ञात हैं। नामजद आरोपियों में यासीन निवासी पिंजौर, पंचकूला और विकास सिंगला निवासी फाल्कन व्यू, फेज-11, मोहाली शामिल हैं। पुलिस ने उन पर बीएनएस की धारा 303(2) और माइनिंग एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को रात में टिप्परों और जेसीबी से माइनिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। संवाद