पिंजौर। गांव नानकपुर के समीप स्थित ट्रस्ट फिलिंग स्टेशन नाम के पेट्रोल पंप पर चाेरों ने सेंधमारी कर छह लाख 90 हजार रुपये चुरा लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रोहित मलिक निवासी पंचकूला ने बताया कि उसका ट्रस्ट फिलिंग स्टेशन नाम से पिंजौर बद्दी रोड पर पेट्रोल पंप है जोकि 24 घंटे खुला रहता है। 22 मई की रात पेट्रोल पंप पर पप्पू और अमर सिंह ड्यूटी पर थे। सुबह करीब पौने छह बजे उसके पास मैनेजर सोनू ने फोन कर बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल पंप पर लगे एक कैमरा को तोड़ा और उसके बाद पेट्रोल पंप स्टोर के दरवाजे की फाइबर शीट को तोड़कर उसके अंदर से लगभग 6 लाख 90 हजार चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर जब वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा और इसकी जानकारी पुलिस को दी।