Chandigarh International airport
- फोटो : File Photo
दिल्ली में धुंध के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार को फ्लाइट तीन घंटे देरी से आईं। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई रनवे पर मेंटेनेंस के कारण वहां की फ्लाइट भी लेट हुईं।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 7:35 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट, सुबह 8:10 बजे इंडिगो की फ्लाइट, 11:25 बजे गो एयर की फ्लाइट, दोपहर 12 बजे इंडिगो की फ्लाइट देरी से आईं। वहीं 12:30 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, 12:40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट, दोपहर बाद 3:20 बजे विस्तारा की फ्लाइट तीन घंटे देरी से रवाना हुईं।
12:10 बजे इंडिगो की बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट, 12:35 बजे स्पाइस जेट की श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट, 1 बजे एयर एशिया इंडिया की बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट, 1.25 बजे इंडिगो की श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट, दोपहर 2:30 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट तीन घंटे देरी से आईं।