चंडीगढ़। कोविड के दौरान जीएमसीएच-32 में आउटसोर्स पर तैनात 50 नर्सिंग ऑफिसरों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में ठेकेदार ने सभी नर्सिंग ऑफिसरों को शुक्रवार को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अस्पताल में दोपहर 2 बजे के बाद की ड्यूटी पर तैनात स्टाफ काम पर नहीं आए जिससे अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होने लगी। पेशेंट केयर में लगे 50 स्टाफ के अचानक से हटा दिए जाने से अन्य स्टाफ पर काम का दबाव बढ़ गया। मामले को लेकर अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसरों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण पहले से ही व्यवस्था प्रभावित है। ऐसे में 50 कर्मचारियों के एक बार में हटा दिए जाने के बाद और परेशानी बढ़ेगी। इसका दुष्प्रभाव सबसे ज्यादा भर्ती मरीजों पर पड़ेगा। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कोविड के दौरान तैनात नर्सिंग ऑफिसरों की मानक के अनुसार सेवा समाप्ति की गई है।