फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर क्रूज कार की टक्कर से गंभीर घायल एएसआई की 21 दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तीन सप्ताह पहले सेक्टर-20सी/डी के पेट्रोल पंप के पास नाके पर क्रूज कार की टक्कर से गंभीर घायल हुए एएसआई रमेश चंद ने शनिवार देर पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उनके कंधा, पैर, आंख, छाती और सिर में भी गंभीर चोटें आई थीं। सेक्टर- 19 थाना पुलिस हत्या के प्रयास के तहत कार चालक आरोपी पारस अरोड़ा (22) को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस हत्या की धारा भी जोड़ सकती है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 10 अप्रैल की रात सेक्टर-20सी/डी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास सेक्टर- 19 थाने में तैनात रमेश चंद ने टीम के साथ नाका लगाया था। तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार चंडीगढ़ नंबर की क्रूज को रमेश ने रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक रमेश चंद को रौंदकर फरार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद रमेश करीब 4 से 5 फुट हवा में उछाल कर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत जीएमसीएच 32 में पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई में रैफर कर दिया गया। हादसे में उनके बायां पैर व कंधा फैक्चर हो गया। जबकि आंख, छाती ओर सिर पर भी गंभीर चोटें आई थीं। वहीं सेक्टर 19 थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर सेक्टर 20 स्थित आरोपी पारस के घर तक पहुंचीं और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया था कि वह बीए का छात्र है। बयान में उसने बताया कि नाका दिखाई नहीं देने के कारण हादसा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जिला अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें