चंडीगढ़। शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान की स्मृति में मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के तहत विभिन्न युवा-केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माई भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। इसके तहत माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन क्विज, एक युवा ऐसा भी रील प्रतियोगिता और सेक्टर-42 न्यू लेक में श्रमदान अभियान आयोजित होगा। 23 मार्च को सेक्टर-17 प्लाजा में भी विशेष कार्यक्रम किया जाएगा।