फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हुकुम सिंह की मौत पर गंभीर खुलासा

Thu, 12 Mar 2015 05:58 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकुम सिंह की मौत पर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पीजीआई के इलाज में बेकद्री के कारण उनकी मौत हुई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव आईएएस प्रदीप कासनी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रोहतक विश्वविद्यालय के चिकित्सालय (पीजीआई) में मास्टर जी को ठीक इलाज नहीं मिला। इस रिपोर्ट के बाद रोहतक पीजीआई के अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय तक हरियाणा की जनता की सेवा करने वाले मास्टर जी की बेकद्री हुई और उनके साथ वहां के स्टाफ ने अच्छा बर्ताव नहीं किया। वे चिकित्सालय में 14 दिन तक रहे और चौदहवें दिन भी पेट दर्द से जूझते रहे। इलाज तो दूर की बात है, स्टाफ ने उन्हें एनीमा तक मुहैया नहीं करवाया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बुजुर्ग को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह उन्हें नहीं दिया गया। जब उनके तीमारदारों ने उन्हें गुड़गांव ले जाने के लिए कहा, तो जो एंबुलेंस उन्हें दी गई, उसकी हालत यह थी कि उसका आक्सीजन सिलेंडर तक काम नहीं कर रहा था। एंबुलेंस में डॉक्टर तो दूर की बात है तकनीकी स्टाफ भी पर्याप्त नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व की जांच रिपोर्ट को भी मनगढ़ंत ठहराया

इस मामले में पूर्व की जांच रिपोर्ट को मनगढ़ंत बताते हुए यह सिफारिश की गई है कि मास्टर जी के इलाज के लिए डॉक्टरों का एक बोर्ड बनाया जाना चाहिए था, जो उनके पूरे शरीर की ठीक तरह से जांच करता।

अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया ‌कि रिपोर्ट मेरे पास आ गई है। मैंने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को कार्रवाई के लिए सिफारिश की है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई हो जाएगी। मैंने तो आज ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

सदन में श्रद्धांजलि दी गई
हरियाणा विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकुम सिंह को सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें