पुलिस के मुताबिक मृतक का एक भाई नीरज वर्मा पंचकूला के सेक्टर-2 में रहता है और दूसरा चंडीगढ़ स्थित एक कोठी में काम करता है। नीरज वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई राहुल वर्मा सोमवार सुबह सेक्टर-18 स्थित पार्क की हट के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने घटना स्थल पर फोरेंसिक मोबाइल टीम को बुलाया। पीसीआर जवानों ने पार्क में मिले राहुल को अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर मोर्चरी में रखवा दिया।