फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार-रविवार को मोदी, केजरी और माया शहर में

Fri, 28 Mar 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए शनिवार और रविवार को हर पार्टी के बड़े नेता चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


नेताओं के आने से चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल से लेकर आईपीएस व्यवस्थ हो गए हैं। शनिवार और रविवार को तो चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों ने सभी यूनिटों के जवानों की ड्यूटी उनकी सुरक्षा में लगा दी गई है।

यहीं नहीं जिला अदालत में ड्यूटी पर रहने वाले जवानों को भी यहा लगा दिया गया है। शनिवार को भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के प्रचार के लिए नरेंद्र मोदी पहुंच रहे है।
विज्ञापन


जबकि रविवार को तीन नेता चंडीगढ़ आएंगे। आप पार्टी की उम्मीदवार गुल पनाग के प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल आएंगे तो बसपा सुप्रीमो मायावती भी जन्नत जहां के लिए और पवन कुमार बंसल के प्रचार के लिए उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत आ रहे हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने इनकी सुरक्षा और रैलियों के दौरान 20 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस जवान लगाए है।

इसके अलावा बम डिस्पोजल टीम, आपरेशन सेल के कमांडों की संदिग्ध लोगों पर नजर होगी। नेताओं के आने से पहले चंडीगढ़ पुलिस हिस्ट्री शीटर और भगौड़े लोगों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन

 
29 मार्च को
नरेंद्र मोदी- सेक्टर 34 एग्जिबिशन ग्राउंड -शाम चार बजे    
 
30 मार्च
अरविंद केजरीवाल - मनीमाजरा से रोड शो शुरू करेंगे - सुबह नौ बजे
बसपा सुप्रीमो मायावती - सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड - दोपहर ढाई बजे
उत्तराखड़ के सीएम - हरीश रावत -सेक्टर 40 रामलीला ग्राउंड में -शाम चार बजे

ये होगा केजरी के रोड शो का रूट
अरविंद केजरीवाल सुबह नौ बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे और अपना प्रचार शुरू कर देंगे। उनका रोड भी सुबह नौ बजे से शुरू होगा। ट्रिब्यून चौक से रामदरबार, सारंगपुर, न्यू कालोनी, मध्य मार्ग, पीजीआई विधा पथ, दक्षिण मार्ग से फिर ट्रिब्यून चौक, सेक्टर 26 और फिर मनीमाजरा में खत्म होगा। केजरीवाल के आने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें