मोहाली। जिला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त आशिका जैन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और उनके वकीलों को उनकी अदालत में ऑनलाइन पेशी की सुविधा जल्द मिलेगी। डीसी कांप्लेक्स में ट्रायल रन किया गया जो पूरी तरह सफल रहा। जल्द ही इसे औपचारिक रूप से लांच किया जाएगा। डीसी ने कहा कि बढ़ती उम्र के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती हैं। इसे देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को न्यायालय से संबंधित इस एक्ट से संबंधित अपील मामलों में ऑनलाइन पेशी की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया। इसके तहत बुजुर्गों और उनके वकील के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पेशी की तारीख और ऑनलाइन लिंक भेजा जाएगा। पेशी के दिन संबंधित बुजुर्ग और उनके वकील उस लिंक पर क्लिक कर किसी भी स्थान से पेशी में शामिल हो सकते हैं।