चंडीगढ़। शहर में काफी संख्या में सीनियर सिटीजन रहते है, इनके लिए चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन लगातार काम करती आ रही है। अब एसोसिएशन जरूरतमंद स्कूली बच्चों का आर्थिक मदद कर उन्हें बेहतर पढ़ाई करने में साबित होने वाला है। एसोसिएशन की और से कल्पना चावला प्रोजेक्ट के तहत स्कॉलरशिप स्कीम बनाई जा गई है। जिसका फायदा छात्रों को मिलने जा रहा है।
चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ओम कटारिया ने बताया कि हम उन जरूरतमंद स्कूली छात्रों की मदद करने जा रहे हैं, जिनमें प्रतिभा तो है लेकिन वह पैसे की तंगी के चलते आगे नहीं बढ़ पाते। इसके लिए एसोसिएशन ने कल्पना चावला प्रोजेक्ट के तहत स्कॉलरशिप स्कीम बनाई है। इसके तहत शहर के सरकारी स्कूलों के प्रीसिंपलों से संपर्क किया जाएगा और और उनसे जरूरतमंदों बच्चों की लिस्ट मंगवाई जाएगी।
इसके बाद हमारी एसोसिएशन की कमेटी के मेंबर्स इन जरूरतमंदों बच्चों को चयनित करेंगे और उनकी एक लिस्ट तैयार कर जाएगी। इसके बाद इन बच्चों की बेहतर पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा। इसके लिए हमारी एसोसिएशन फंड को इकट्ठा करेगी और यह फंड इन बच्चों की पढ़ाई लिखाई में काम आएगा। ऐसे करके हम इन बच्चों के साथ इनके अविभावकों की पढ़ाई में आने वाले खर्चे की चिंता को दूर करेंगे। इन्होंने बताया कि एसोसिएशन के सभी सदस्य समय-समय लोगों और समाज की भलाई के लिए एकजुट होकर अपनी जेब से पैसे इकट्ठा करके मदद करते रहते हैं।