बीजेपी के वरिष्ठ नेता के बेटे पर एक आईएएस की बेटी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। चंडीगढ़ सेक्टर 26 थाना पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि हरियाणा के एक आईएएस की बेटी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है और 354डी के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। युवकों की पहचान विकास और आशीष के रूप में हुई है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।