फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ओएलएक्स पर लहंगा बेचना पड़ा महंगा, युवती से सात लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ओएलएक्स पर एक युवती को अपना लहंगा बेचना महंगा पड़ गया। खरीदने वाले शातिर ने बार कोड शेयर कर युवती के खाते से सात लाख रुपये निकलवा लिए। इसके बाद पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन सेल को दी। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में हरनुर ने बताया कि उसने अपना लहंगा ओएलएक्स बेचना था। इस दौरान उसकी बात शिवम कुमार नाम के व्यक्ति से हुई। उसने लहंगे की पेमेंट करने के लिए उसे एक बार कोड शेयर करते हुए कहा कि इसे स्कैन करने पर उसके अकाउंट में पेमेंट आ जाएगी। जैसे ही युवती ने बार कोड को स्कैन किया तो उसी समय उसके अकाउंट से 16 हजार रुपये उस व्यक्ति के बैंक अकाउंट में चले गए। इस पर उसने उस व्यक्ति को फोन कर 16 हजार रुपये वापस देने के लिए कहा। इस पर उसने कहा कि वह उसे अपना बैंक अकाउंट नंबर बताए जिससे कि वह उनके पैसे वापस कर सके। इस दौरान उसने ओटीपी बताने के लिए भी कहा। जैसे ही हरनूर ने उसे यह डिटेल दी तो उसी समय बैंक खाते में 6,99,000 रुपये आने का मैसेज आया। इसके बाद उस व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि उसके सात लाख रुपये आपके खाते में चले गए हैं। उसने पैसे वापस लेने के लिए हरनूर को अपना अकाउंट नंबर बताया। इसके बाद हरनूर ने अपने पैसे काट कर उसके अकाउंट में 6,73,000 रुपये वापस कर दिए। इसके बाद आरोपी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आने लगा। संदेह होने पर हरनूर ने अपने बैंक में जाकर जांच की तो पाया कि सात लाख रुपये उसके नहीं थे बल्कि हरनूर के बैंक अकाउंट की ही ओवर ड्राफ्ट लिमिट के पैसे थे। अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता लगने पर उसने तुरंत साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें