मनीमाजरा। एनएसी में रविवार को लगने वाले कार बाजार में बिना परमिशन गाड़ियां खड़ी करने वाले डीलरों पर नकेल कसते हुए नगर निगम ने एक कार को जब्त किया है।
अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील दत्त अपनी टीम के साथ रविवार को दिन भर मनीमाजरा कार बाजार में ड्यूटी पर तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने बिना परमिशन के बाजार में खड़ी एक कार को जब्त कर डीलर का चालान किया है। सुनील दत्त ने बताया कि डीलर की ओर से नगर निगम में 8500 रुपये जमा करवाने के बाद 10 गाड़ियां खड़ी कर बिक्री करने की परमिशन दी जाती है। अगर कोई डीलर 10 गाड़ियों से ज्यादा गाड़ियां खड़ी करता है, तो उन गाड़ियों को जब्त कर चालान किया जाता है।