फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेंटिंग देख प्रशासक कटारिया बोले-वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने शुक्रवार को पंजाब कला भवन में 11वें वार्षिक महिला कलाकारों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरे देश से आईं कलाकारों की एक हजार कला कृतियों में से 100 पेंटिंग और अन्य कलाओं का चयन किया गया। इस दौरान प्रशासक ने 12 महिलाओं को सम्मानित किया। कटारिया ने प्रदर्शनी में लगी सभी पेंटिंग को देखा और उनको तैयार करने वालीं कलाकारों से बातचीत की। उन्होंने कलाकारों की सराहना की और काम को लग्न से करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रशासक ने कहा कि यह चंडीगढ़ का साैभाग्य है कि पूरे देश की महिला कलाकार यहां आई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कला पर महिलाओं का अधिकार है। कला को आगे बढ़ाने में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं का योगदान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें