फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एसडी कॉलेज में छात्र चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी, 30 जवान तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कॉलेज परिसर और आसपास करीब 30 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। स्थानीय थाना प्रभारी खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन को कुछ बाहरी लोगों के दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की सूचना मिली थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें परिसर से बाहर किया जा सके।
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर कॉलेज के मुख्य द्वारों पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। छात्रों को प्रवेश के समय पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया है। बिना आईडी कार्ड वाले छात्रों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें