फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ली काबूर्जिए की धरोहर सहेजने की शुरुआत, कड़े सुरक्षा इंतजाम

Wed, 14 Oct 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ निर्माता ली काबूर्जिए की ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की शुरुआत हो गई है। इसके लिए खास सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में सेक्टर-19 स्थित ली कार्बूजिए सेंटर में 23 सितंबर को करोड़ों के हेरिटेज फर्नीचर चोरी का मामला अभी सुलझा नहीं है। लेकिन प्रशासन ने सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

ली कार्बूजिए सेंटर में रखे हेरिटेज फर्नीचर के बारे में जानकारी देने के लिए जल्द ही स्पेशल गाइड नियुक्त किए जाएंगे। जो सैलानियों को फर्नीचर की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


सेंटर में प्रतिदिन 50 से 200 सैलानी कार्बूजिए की धरोहर को देखने आते हैं। विदेशों से भी रिसर्च करने वाले सेंटर में लगातार आते हैं।
विज्ञापन

18 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए सेंटर में

ली कार्बूजिए सेंटर में 6 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे मुख्य गेट के अलावा कीमती फर्नीचर वाली जगह पर लगे हैं। अधिकारियों के अनुसार सेंटर में करीब 12 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम इसी हफ्ते तक पूरा कर लिया जाएगा।

गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 23 सितंबर को ली कार्बूजिए सेंटर में हुई चोरी के मामले को पुलिस सुलझाने में जुटी है। उन्होंने बताया कि हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा के लिए जल्द ही सेंटर में रखे फर्नीचर में सेंसर भी लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें