चंडीगढ़। सेक्टर-40 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने पानी के तीन गुना रेट बढ़ाए जाने की तैयारी को लेकर नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सेक्टर-40 सी और डी से लोगों ने इकट्ठा होकर विरोध किया। महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ नारे लगाते हुए रेट को बढ़ाने की तैयारी पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की मनमर्जी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरडब्ल्यूए के प्रधान राजविंदर सिंह, महामंत्री कुलमीत सोढी, वॉइस प्रधान जगदीश जोशी, चेयरमैन रामलोक शर्मा ने लोगों का साथ देते हुए रेट बढ़ाने के फैसले पर रोक लगाने की मांग की।