फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-20सी, 27सी और 28सी की मार्केट का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20सी, 27सी और 28सी की मार्केट का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके लिए नगर निगम की वित्त व अनुबंध समिति (एफ एंड सीसी) की बैठक में 42 लाख, करीब 33 लाख और करीब 20 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। शुक्रवार को सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा के अलावा भाजपा के पार्षद दिलीप शर्मा व हरप्रीत कौर बबला, आम आदमी पार्टी की नेहा और प्रेमलता व कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी उपस्थित रहे। बैठक में शहर के अलग-अलग इलाकों की करीब 30 परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई है। इसमें शहर के कई नेबरहुड पाको में वॉकिंग ट्रैक बनाने, सेक्टरों में पेवर ब्लॉक लगाने, पार्कों में टो-वॉल बनाने, पार्कों में बच्चों के खेलने के उपकरण लगाने, विभिन्न मार्केट के सौंदर्यीकरण, धनास स्थित पुनर्वास कॉलोनी की स्ट्रीट वेंडिंग जोन में पोर्टेबल टॉयलेट बनाने समेत कई विकास कार्यों की परियोजनाओं पर चर्चा हुई और इन्हें पास किया गया।
विज्ञापन

इन मुख्य परियोजनाओं को दी गई मंजूरी
- 14.64 लाख से सेक्टर-45 व 46 के विभिन्न पार्क, ग्रीन बेल्ट में स्टील पाइप बैंच लगाया जाएगा।
- 31.91 लाख से मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स मनीमाजरा पार्कों में टोवॉल का निर्माण।
- 48.40 लाख रुपये से सेक्टर 45 और 46 के विभिन्न पार्कों और ग्रीन बेल्ट में बच्चों के खेलने के उपकरण लगेंगे।
- 36.45 लाख से वी3 रोड, सेक्टर 17/18 पर स्ट्रीट लाइट सिस्टम का विस्तार।
- 30.52 लाख से वी4 रोड, सेक्टर 16 चंडीगढ़ पर स्ट्रीट लाइट सिस्टम का विस्तार।
- महिला भवन के लिए 42.45 लाख रुपये से डीजल जनरेटर सेट खरीदा जाएगा।
- सेक्टर-45सी में 21.59 लाख और सेक्टर-8सी और 9डी में 46.61 लाख रुपये से टाइले लगाना।
- धनास की ईडब्ल्यूएस कालोनी में स्ट्रीट वेंडिंग जोन में 22.61 लाख रुपये से पोर्टेबल शौचालय ब्लॉक बनेगा।
- 20.56 लाख से सेक्टर-44 के गार्डन में जॉगिंग ट्रैक का निर्माण।
- 17.91 लाख से धनास गांव के शौचालय ब्लॉक की मरम्मत।
- 45.41 लाख रुपये से शॉपिंग सेंटर सेक्टर 31-सी और डी और 33 डी का अपग्रेडेशन।
- 27 लाख की अनुमानित लागत से मीट वैन की खरीद।
- 43.04 लाख रुपये से ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, सेक्टर 47 में आंतरिक सड़कों की मरम्मत।
- 46.83 लाख रुपये से की अनुमानित लागत से आंबेडकर कॉलोनी सेक्टर 56, चंडीगढ़ में ब्लॉक नंबर 34 से 51 के बीच इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगेंगे।
- 42.80 लाख से सेक्टर 49 सी एंड डी में वी-5 सड़क के मौजूदा पैदल मार्ग की मरम्मत।
- 16.54 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सामुदायिक केंद्र राम दरबार में फर्नीचर की फिक्सिंग और प्लेसमेंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें