प्लाजा में दीप जलाकर कोरोना के विरुद्ध संदेश दिया।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। मिशन द अवेकिंग संस्था की ओर से सेक्टर-17 में हजारों दीप जलाकर दीपावली के मौके पर शांति व भाईचारे का संदेश दिया। संस्था के प्रमुख राजेश शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से माना जा रहा था कि दीपावली मनाने पर संकट मंडरा रहा था लेकिन लोगों के सहयोग से दिवाली को मनाई जा रही है। राजेश शर्मा पिछले 19 सालों से दीपावली को कुछ अलग ढंग से मनाकर समाज को संदेश देते हैं। दीपोत्सव के आयोजन में छोटे बच्चों से लेकर बड़े भी शामिल हुए।