फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक महीने में दूसरी बार सरकारी स्कूल में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। मुल्लांपुर गरीबदास स्थित सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल नंबर-2 में चोरों ने एक महीने के भीतर दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर स्कूल से मिड-डे मील के गैस सिलेंडर, सरकारी गेहूं, पानी की टोंटियां और बिजली की तारें चोरी कर ले गए। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। स्कूल प्रिंसिपल सुनीता सहोत्रा ने बताया कि रसोई का सामान चोरी होने से बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार करने में परेशानी आ रही है।सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद पुरी ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और दोनों चोरी की घटनाओं की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें