फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण का दूसरा सत्र शुरू, सेक्टर 16 अस्पताल में डॉ. अनुराधा को लगा पहला टीका

Tue, 19 Jan 2021 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण: चंडीगढ़ सेक्टर 16 अस्पताल में टीका लगवाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण महाअभियान का दूसरा सत्र मंगलवार को शुरू हुआ। दूसरे सत्र में भी पहले की तरह पांच केंद्रों पर 500 फ्रंट लाइन स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र में टीकाकरण के लिए 100 स्वास्थ्यकर्मियों को पंजीकृत किया गया है। 

विज्ञापन


दूसरे सत्र में जीएमसीएच-16 में डॉ. अनुराधा को पहला टीका लगा। टीकाकरण सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। इससे पहले पोर्टल में समस्या आने की वजह से देरी हुई। यहां 3 बजे तक वैक्सीन दी जाएगी। भारत सरकार के नए दिशा निर्देशों के अनुसार, चंडीगढ़ में मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को टीकाकरण होगा।

वहीं चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर 32 में कोरोना टीकाकरण के दूसरे सत्र में लापरवाही सामने आई। मंगलवार को आयोजित सत्र में सुबह 10:30 बजे तक केंद्र पर कोई चिकित्सा अधिकारी नहीं पहुंचा था। नर्सिंग ऑफिसर और डाटा ऑपरेटर की देखरेख में टीकाकरण शुरू किया गया। पहला टीका संतोदिया मोहित को लगाया गया जबकि दूसरा टीका हॉस्पिटल के ही डॉ. आरुश सिंगला को लगा है। दोनों ही लाभार्थियों को रेस्ट रूम में आधे घंटे के लिए रोका गया है। 
विज्ञापन


पहले सत्र में भी अस्पताल में बनाए गए दोनों टीकाकरण केंद्र में से किसी पर भी 100 लाभार्थी नहीं पहुंचे थे। दूसरे सत्र की स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले सत्र में पहला टीका 10:30 पर लगाया गया। यहां नर्सिंग ऑफिसर तो सुबह 9 बजे ड्यूटी पर पहुंच गए थे। लेकिन लाभार्थी और चिकित्सा अधिकारियों का कोई अता-पता नहीं था।
 

भारत सरकार ने टीकाकरण के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके मुताबिक, चंडीगढ़ में अब हफ्ते में चार दिन मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को टीकाकरण होगा। शनिवार को पहले दिन शहर में 374 फ्रंट लाइन स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया था। इसमें चिकित्सक, नर्स आदि स्टाफ शामिल रहा। रविवार को 24 घंटे बाद हेल्प डेस्क ने सभी का हाल जाना। इस दौरान टीका लगवाने वाले सभी लोग स्वस्थ मिले। किसी में कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आया। 

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले किसी भी व्यक्ति में कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा है। हेल्प डेस्क के फीडबैक में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। -मनोज परिदा, सलाहकार, चंडीगढ़ प्रशासक

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें