फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Panchayat Election: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का एलान, जानिए मतदान की तारीख समेत पूरी जानकारी

Fri, 14 Oct 2022 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का एलान हो गया है। दूसरे चरण में अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नौ और जिलों में पंचायती राज चुनाव की घोषणा हो गई है। दूसरे चरण में अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में चुनाव होंगे। यहां जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 9 नवंबर और सरपंच व पंच पद के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। 

विज्ञापन


मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। अब इन नौ जिलों के ग्रामीण इलाकों में भी आचार संहिता लागू हो गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सोनीपत, सिरसा, रोहतक सबसे संवेदनशील जिले हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। दूसरे चरण के नौ जिलों में कुल 57 ब्लॉक हैं। 

उन्होंने बताया कि अगर किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 12 नवंबर को करवाया जाएगा। इसी प्रकार किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 14 नवंबर को होगा। सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन चुनाव के बाद घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगभग 36 हजार कर्मचारियो व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले 7 अक्तूबर को प्रथम चरण में नौ जिलों के लिए घोषणा की जा चुकी है। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से चार जिलों में तीसरे चरण में होंगे चुनाव
फरीदाबाद, पलवल, फतेहाबाद और हिसार में तीसरे चरण में चुनाव होंगे। अभी इन चार जिलों में अभी आचार संहिता लागू नहीं होगी। चुनाव आयुक्त ने बताया कि 28 अक्तूबर को फरीदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह की बैठक है। इसमें सभी राज्यों के गृह मंत्री शामिल रहेंगे। इसलिए प्रदेश के डीजीपी ने पत्र लिखकर आयोग से अपील की थी कि यहां पर चुनाव अलग चरण में कराए जाएं, क्योंकि यहां पर कई जिलों की पुलिस को तैनात करना होगा। इसी प्रकार, आदमपुर में चुनाव होने के चलते हिसार और फतेहाबाद जिले के चुनाव भी तीसरे चरण में होंगे, क्योंकि फतेहाबाद जिले की सीमा आदमपुर से लगती है।

आज जारी होगी अधिसूचना
  • 21 अक्तूबर-  नामांकन प्रक्रिया शुरू 
  • 28 अक्तूबर - नामांकन का अंतिम दिन 
  • 29 अक्तूबर - नामांकन की जांच 
  • 31 अक्तूबर - नामांकन वापसी 
  • 31 अक्तूबर - चुनाव चिह्न आवंटन व उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी

48. 67 लाख मतदाता 
दूसरे चरण के 9 जिलों में कुल 48 लाख 67 हजार 132 मतदाता हैं। इनमें 25 लाख 89 हजार 270 पुरुष, 22 लाख 77 हजार 795 महिलाएं और 67 अन्य शामिल हैं। 

कुल 5963 बूथ, सोनीपत, सिरसा, रोहतक सबसे संवेदनशील
इन 9 जिलों में कुल 5 हजार 963 पोलिंग स्टेशन हैं, इनमें से 976 संवेदनशील और 1023 अतिसंवेदनशील हैं। तीन जिले- सोनीपत, सिरसा व रोहतक सुरक्षा की दृष्टि से सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। 
  • 9 नवंबर को जिला परिषद व ब्लाक समिति 
  • 12नवंबर को सरपंच-पंच के लिए होगा मतदान

इन नौ जिलों में दूसरे चरण में चुनाव
  • अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल
  • कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत 
इन चार जिलों में तीसरे चरण में चुनाव
  • हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पलवल

यह चुने जाएंगे दूसरे चरण में
  • 2683 सरपंच
  • 25,655 पंच
  • 1244 पंचायत समिति सदस्य
  • 158 जिला परिषद सदस्य  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें