फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू, राज्यपाल ने सेक्टर सात में लगवाया टीका

Mon, 01 Mar 2021 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने लगवाया टीका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। सोमवार को 60 वर्ष से ऊपर और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग टीके के लिए योग्य होंगे। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में टीका लगवाने की व्यवस्था रहेगी। जीएमसीएच-32 में आईटीबीपी के जवानों को टीका लगाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान कई अव्यवस्थाएं दिखीं। 

विज्ञापन


पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सेक्टर-7 की डिस्पेंसरी में कोरोना वायरस को हराने के लिए टीका लगवाया है। बदनौर ने शहरवासियों से भी आग्रह किया कि वह टीका लगवाने से घबराए नहीं और पात्र लोग इस सुविधा का लाभ लें।

सेक्टर 45 की डिस्पेंसरी में सर्वर डाउन होने के कारण सुबह करीब साढ़े 11 बजे टीकाकरण प्रक्रिया शुरू हुई है। लोग सुबह 9 बजे से ही टीका लगवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं जीएमसीएच-32 में सुबह 10 बजे तक पांच लोग पहुंचे। इसमें से केवल एक व्यक्ति को ही टीका लग सका था।
विज्ञापन


वेबसाइट न खुलने के कारण टीकाकरण कारण की रफ्तार धीमी रही। जीएमसीएच-32 में सबसे पहले सेक्टर 30 के 70 वर्षीय निवासी जीआर सूद को टीका लगा। सूद ने कहा कि वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। उससे पहले बने टीका भी धीरे-धीरे सफल हुए थे। यह टीका बिल्कुल सुरक्षित है।  

चंडीगढ़ में कुल 15 जगहों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर टीका लगवाने के लिए पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। यदि आप ऑनलाइन पंजीकरण करवाने में असमर्थ हैं तो इन जगहों पर पहुंचकर पंजीकरण करवाकर टीका लगवा सकते हैं। 

विज्ञापन

इन जगहों पर लगवा सकेंगे टीका
  • जीएमसीएच-32 के बी ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर दो टीकाकरण केंद्र
  • जीएमएसएच-16 की ओपीडी ब्लॉक की पांचवीं व तीसरी मंजिल पर
  • सिविल अस्पताल, सेक्टर-45 
  • मनीमाजरा सिविल अस्पताल
  • सेक्टर-49 की डिस्पेंसरी
  • पीजीआई लेक्चर थिएटर कांप्लेक्स
  • पीजीआई एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर
  • ईएसआई अस्पताल रामदरबार 
  • सेक्टर 38ए में संतोख अस्पताल
  • सेक्टर-44 सी में चैतन्य हास्पिटल
  • सेक्टर-34 ए हीलिंग हास्पिटल
  • सेक्टर-38ए लीडिंग हास्पिटल
  • सेक्अर-15 सी धरम हास्पिटल

इन बीमारियों से पीड़ित लोग लगवा सकेंगे टीका
भारत सरकार ने शनिवार को बीमारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें हृदय प्रत्यारोपण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, किडनी की बीमारी, किडनी फेल के मरीज, जिन मरीजों का डायलिसिस चल रहा है, लिवर सिरोसिस, श्वास संबंधी रोगी, लिम्फोमा कैंसर पीड़ित, प्लास्टिक एनिमिया, थैलेसीमिया, एचआईवी, मस्कुलर डिस्ट्राफी और एसिड अटैक के गंभीर मरीजों को शामिल किया गया है। इन बीमारियों से पीड़ित मरीज टीका लगवा सकेंगे। इसके साथ इन मरीजों को एक पंजीकृत डाक्टर का एक सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें