फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे सर्द दिन रहा शनिवार

Sun, 21 Dec 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी का चंडीगढ़ के मौसम पर जबरदस्त असर पड़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों की ओर से आ रहीं उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण शनिवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन


इससे शहरवासियों को ठिठुरन का अहसास हुआ।
शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 12 डिग्री कम था। यह इस सीजन में अब तक  का सबसे ठंडा दिन भी रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। एक ही दिन में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है फिलहाल 23 दिसंबर तक कोई राहत नहीं मिलने वाली। उसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। दिन और रात में घना कोहरा छा सकता है। विजिबिल्टी करीब 100 मीटर तक रहने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पाला भी पड़ सकता है।
विज्ञापन


रात में छाया घना कोहरा
रात के वक्त बेहद घना कोहरा छाया रहा। शुक्रवार की रात दृश्यमा 50 मीटर से भी कम थी। सुखना और घग्गर के आसपास के इलाकों में तो दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। रात में गलन भी महसूस हुई। इतनी ओस गिरी की सड़क पूरी तरह से भीग गई।
विज्ञापन


ये रहा है तापमान
शहर --------------- अधिकतम तापमान ------------- न्यूनतम तापमान
चंडीगढ़------------------9.0---------------------7.0
शिमला -----------------16.6---------------------5.7
अंबाला ----------------9.7 -----------------------7.2
लुधियाना ---------------12.5 ----------------------6.3
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें