यूटी प्रशासन की ओर से चंडीगढ़ की एडीसी तन्वी गर्ग को लोकसभा चुनाव के लिए दिए गए कार्य को वापस लिया जाएगा।
यूटी प्रशासन ने तन्वी गर्ग को चुनाव आचार संहिता को लागू कराने के लिए नोडल ऑफिसर बनाया था। लेकिन, इसके बाद प्रशासन को शिकायत मिली थी कि चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक गर्ग को चुनाव के किसी भी कार्य की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती है, क्योंकि उनका होम टाउन चंडीगढ़ है।
शिकायत आने के बाद प्रशासन ने अब उनसे चुनाव का पूरा काम वापस लेने की तैयारी कर ली है।
नियमों में यह भी स्पष्ट है कि जो आईएस अधिकारी अपनी पोस्टिंग के तीन साल 31 मई, 2014 को पूरा कर रहा है, उसे अपनी मौजूदा पोस्टिंग पर न रहने दिया जाए। वर्ष 2009 बैच की आईएएस अधिकारी तन्वी गर्ग यूटी में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। एमएचए उनका तबादला मिजोरम कर दिया है।
फिलहाल उनका तबादला रोक दिया गया है। तन्नी के साथ ही सहायक संपदा अधिकारी और पीसीएस अधिकारी राहुल गुप्ता से भी चुनाव का कार्य वापस लिया जाएगा, क्योंकि उनका होम टाउन पर चंडीगढ़ है।