फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के एसडीएम ने होटल बेकोन्स में की थी बैठक, 7 कर्मचारी क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट : फोटो वर्मा जी के ट्रैक पर
विज्ञापन

चंडीगढ़। मोहाली के एसडीम ने 3 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित होटल बेकोन्स में पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। एसडीएम के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम की टीम ने वीरवार को होटल के 7 कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया। इसके साथ ही होटल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
विज्ञापन

बीते बुधवार को मोहाली के एसडीएम जगदीप सिंह सहगल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों को मोहाली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया था। जब टीम ने उनका यात्रा इतिहास निकाला तो पता चला कि एसडीएम 3 जुलाई को चंडीगढ़ के होटल बेकोन्स में आयोजित बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में 32 अधिकारी मौजूद थे। वहीं, बैठक के दौरान होटल के 7 कर्मचारी भी मौजूद थे। उसके बाद मोहाली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंडीगढ़ की टीम को सूचना दी। इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर डीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने होटल पहुंचकर कर्मचारियों को क्वारंटीन कर होटल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें