फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एसडी कॉलेज में नम आंखों से दी गई प्रो. जोशी को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 एसडी कॉलेज की सोसाइटी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी स्वर्गीय प्रो. डॉ. अनिरुद्ध जोशी की रस्म पगड़ी के अवसर पर कॉलेज का सभागार श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं से सराबोर हो गया। हर आंख नम थी और हर मन में महान शिक्षक और स्नेहिल व्यक्तित्व को खो देने का गहरा दुख दिखा।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, करीबी मित्र, सहयोगी शिक्षाविद, पूर्व छात्र और शिक्षा जगत से जुड़े असंख्य लोग उपस्थित रहे। प्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा ने अपने सुमधुर और ध्यानात्मक भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी गायकी से पूरा सभागार आध्यात्मिक शांति और आत्ममंथन के वातावरण में डूब गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और सांसद मनीष तिवारी ने भी समारोह में शिरकत कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दोनों नेताओं ने स्वर्गीय प्रो. डॉ. अनिरुद्ध जोशी को शांत दृढ़ता और शिक्षा व सामाजिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक बताया। सोसाइटी की अध्यक्ष वैशाली शर्मा भावुक हो उठीं। उन्होंने डॉ. जोशी के आजीवन जुड़ाव, सोसाइटी के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें